ग्रंथालय, शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय, कांकेर

ग्रंथालय, शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय, कांकेर 
वेब पेज में आपका स्वागत है।


ग्रंथालय, शासकीय इन्दरू केंवट कन्या महाविद्यालय कांकेर की स्थापना 25/07/1989 को हुई थी | उत्तर बस्तर कांकेर जिले का यह एकमात्र कन्या महाविद्यालय है | पूर्व में इस महाविद्यालय का स्वयं का भवन नही होने के कारण इसका संचालन माहुरबंदपारा स्थित शासकीय भवन में कराया जाता था | वर्तमान में इस महाविद्यालय का स्वयं का भवन अलबेलापारा कांकेर में बनने के पश्चात 2018 से स्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है |

इस महाविद्यालय में 500 से ज्यादा छात्राए पढ़ती है | इस समय यहाँ बी.ए. (1989 से) के अलावा बी.एस.सी. (2015-16 से), और एम.ए. हिंदी साहित्य (2004 से) एम.ए. समाजशास्त्र (2004 से) एम.ए. अंग्रेजी साहित्य (2016 से) की कक्षायें भी संचालित हो रही है |

 ग्रंथालय में 6000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है इसके अतिरिक्त समाचार- पत्र, प्रश्न-पत्रपत्रिकाएं, आदि उपलब्ध है।

ग्रन्थालय वेबसाइट निर्माण का प्रमुख उद्देश्य संस्था के छात्राओं व प्राध्यापकों के सूचना सम्बंधित आवश्यकताओं के पूर्ति हेतु एक मंच प्रदान करना है।

ग्रंथालय, सभी कार्य दिवसों में महाविद्यालय के समय सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक खुली रहती है तथा रविवार व राजपत्रित अवकाश में ग्रंथालय बंद रहती है। 

इस कोविड-19 के विषम परिस्थिति में यद्यपि सभी शैक्षणिक संस्थाएं व महाविद्यालय ग्रंथालय बंद है परंतु हम पाठकों को उनके सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने हेतू सदैव तत्पर है सूचना सेवा सम्बंधित  किसी भी समस्या के समाधान हेतु ग्रंथपाल डॉ. क्षमा ठाकुर से lggckanker@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

 


Book Quotes in Hindi | किताब पर अनमोल विचार